BSE और NSE ने दीवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया
दीवाली के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया, जिससे संवत 2081 की शुरुआत हुई।

दीवाली के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया, जिससे संवत 2081 की शुरुआत हुई। दोनों सूचकांकों ने आज के विशेष ट्रेडिंग सत्र को सकारात्मक नोट पर समाप्त किया।
बीएसई सेंसेक्स 335 अंकों, या 0.42 प्रतिशत, की बढ़त के साथ 79,724 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 99 अंकों, या 0.41 प्रतिशत, की बढ़त के साथ 24,304 पर स्थिर हुआ। प्री-ओपन ट्रेडिंग सत्र शाम 5:45 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त हुआ, जबकि सामान्य बाजार ट्रेडिंग का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक था।
