BRO अधिकारियों ने भारत-चीन सीमा के पास बनाये प्रवासी बच्चो के लिए अस्थायी स्कूल।

भारत-चीन सीमा के पास महत्वपूर्ण सड़कें विकसित कर देश की सेवा करने के अलावा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो अधिकारी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मजदूरों के बच्चों के लिए एक अस्थायी स्कूल चलाकर वंचितों की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं।
दो बीआरओ अधिकारी- जूनियर इंजीनियर राहुल यादव और सूबेदार संदेश पवार ने लगभग 20 दिन पहले भारत-चीन सीमा के पास बीआरओ की शिवालिक रोड परियोजना में तैनात होने के दौरान पहल शुरू की थी। दोनों इलाके में कार्यरत बीआरओ की 72 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी (आरसीसी) से जुड़े हैं।
जूनियर इंजीनियर राहुल यादव ने कहा- “परियोजना के लिए काम करते समय, मैंने देखा कि मजदूरों के कार्यस्थल पर जाने के बाद, उनके बच्चे अक्सर सेना के वाहनों के पीछे भागते थे या ट्रैफिक के बीच सड़कों पर खेलते थे। यह उनकी सुरक्षा को बहुत खतरे में डाल रहा था और एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को आमंत्रित कर रहा था। इसे रोकने के लिए शुरू में हमने एक महिला मजदूर से उनकी देखभाल करने को कहा लेकिन वह असफल रही। यह तब था जब हमने उन्हें व्यस्त रखने के लिए एक अस्थायी स्कूल शुरू करने का फैसला किया।
जल्द ही सूबेदार पवार उनके साथ इस प्रोजेक्ट में शामिल हो गए।
यादव ने कहा कक्षाएं सुबह 8 बजे से शुरू होती हैं और दोपहर 12 बजे तक चलती हैं। फिर दो घंटे की अवकाश अवधि होती है और उसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कक्षाएं फिर से शुरू होती हैं। चूंकि बच्चे "मुख्यधारा के समाज से कटे हुए" थे, इसलिए उन्हें शुरुआत से ही पढ़ाया जाना था।
कमांडिंग ऑफिसर, मेजर बीनू वीएस ने भी इन अधिकारियों के प्रयास की प्रशंसा की।
