नई दिल्ली: स्वच्छ भारत अभियान और महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रभावित , भारत पेट्रोलियम ने पांच रोबोटिक्स स्कैवेंजिंग मशीन को गर्व से समर्पित किया जो मैनुअल स्कैवेंजिंग के उन्मूलन की दिशा में एक कदम होगा। 
 
यह प्रोजेक्ट अंकुर के तहत भारत पेट्रोलियम सीएसआर की एक पहल है जिसमें जेनब्रोटिक्स के नाम से एक स्टार्ट अप ने इन रोबोटिक स्कैनर्स को विकसित किया है।
 
यह कार्यक्रम संभागीय आयुक्त इंदौर, कलेक्टर इंदौर और इंदौर नगर निगम द्वारा अन्य जिला अधिकारियों और नगर निगम के सफाई कर्मचारीयों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।