उद्योगों हेतु लगने वाले सबसे बड़े व्यापार मेलों में से एक हनोवर मेसे 2023 में बीएचईएल ने लिया भाग
बीएचईएल परिवहन, रक्षा, एयरोस्पेस, तेल और गैस, बिजली, पारेषण और नवीनीकरण सहित अर्थव्यवस्था के कई प्रमुख क्षेत्रों में अपनी डिजाइन, इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन इस व्यापार मेले में कर रहा है।

नई दिल्ली : बीएचईएल ने हनोवर मेसे 2023, जर्मनी में भाग लिया। यह व्यापार मेला उद्योगों हेतु लगने वाले सबसे बड़े व्यापार मेलों में से एक हैं। बीएचईएल परिवहन, रक्षा, एयरोस्पेस, तेल और गैस, बिजली, पारेषण और नवीनीकरण सहित अर्थव्यवस्था के कई प्रमुख क्षेत्रों में अपनी डिजाइन, इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन इस व्यापार मेले में कर रहा है।
हनोवर मेसे 2023 में बीएचईएल के मंडप का उद्घाटन डॉ. नलिन सिंघल, सीएमडी, बीएचईएल द्वारा 17 अप्रैल 2023 को किया गया। इस मौके पर सुश्री रेणुका गेरा, निर्देशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद) और श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव, निर्देशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान और विकास) भी वहां उपस्थित रहें।
व्यापार मेले के पहले दिन पवेलियन का दौरा करने वाले गणमान्य लोगों में जर्मन बुंडेस्टाग के सदस्य और जर्मन भारतीय संसदीय समूह के अध्यक्ष श्री राल्फ ब्रिंकहॉस; जर्मनी में भारतीय राजदूत श्री पार्वथनेनी हरीश; डॉ ह्यूगो वेंडेनबोरे, प्रख्यात वैज्ञानिक - हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी, और सुश्री सौम्या गुप्ता, आईएफएस, भारत के महावाणिज्यदूत, हैम्बर्ग (जर्मनी)।
