नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भारत सरकार को अपनी प्रदत्त पूंजी पर कुल 400% लाभांश का भुगतान किया है।
 
 
27 अक्तूबर, 2021 को नई दिल्ली में श्रीमती आनंदी रामलिंगम, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने माननीय रक्षा मंत्री महोदय श्री राजनाथ सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा धारित शेयरों पर प्रदेय, 120% के अंतिम लाभांश के रूप में रु. 149,51,68,773.60/ - (रु. एक सौ उनचास करोड़ इक्यावन लाख अड़सठ हजार सात सौ तिहत्तर और पैसे साठ मात्र) का चेक अदा किया।
 
 
 
कंपनी ने फरवरी 2021 में 140% (1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य पर) का अंतरिम लाभांश अदा किया था और मार्च 2021 में 140% (1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य पर) का अंतरिम लाभांश अदा किया था ।