भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बी ई एल), नवरत्न रक्षा पीएसयू ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार को अपनी चुकता पूंजी पर 150% का अंतरिम लाभांश अदा किया है। 
 
श्रीमती आनंदी रामलिंगम, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक - अतिरिक्त प्रभार, बीईएल ने 28.02.2022 को नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति द्वारा धारित शेयरों पर प्रदेय  रु. 186,89,60,967/- (रु. एक सौ छियासी करोड़ नवासी लाख साठ हजार नौ सौ सड़सठ मात्र) के अंतरिम लाभांश का चेक माननीय रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह को प्रदान किया। 
 
बीईएल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अपने शेयरधारकों को 150% (रु. 1.50 प्रति शेयर) के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।
 
यह लगातार 19 वां वर्ष है जब बीईएल अंतरिम लाभांश अदा कर रही है। बीईएल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में अपनी चुकता पूंजी पर 400% का कुल लाभांश अदा किया है।