बीईएल द्वारा गांधी जयंती मनाई गयी

नई दिल्ली: 2 अक्टूबर, 2020 को बीईएल ने गांधी जयंती मनाई। बीईएल कॉरपोरेट कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधन और कर्मचारियों ने आज गांधीजी की 150 वीं जयंती मनाई और पौधारोपण किया और राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री गौतम एमवी, सीएमडी, श्रीमती आनंदी रामलिंगम, निदेशक (विपणन), श्री विनय कुमार कत्याल, निदेशक (बैंगलोर कॉम्प्लेक्स), श्री शिवकुमारन केएम, निदेशक (मानव संसाधन), श्रीमती शिखा गुप्ता, निदेशक (अन्य इकाइयां), श्री दिनेश कुमार बत्रा निदेशक (वित्त), श्री श्रीकांत वाल्गद, सीवीओ, श्रीमती रानी वर्गीस, ईडी (वित्त) / सीओ, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मौके पर स्वच्छता शपथ भी ली गई।
