नई दिल्ली: भारत स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने भारत सरकार को रु 35.018 करोड़ के अंतिम लाभांश का भुगतान किया है।
 
बीडीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, कमोडोर सिद्धार्थ मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को बीडीएल में भारत सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित रु 35.018 करोड़ का चेक प्रदान किया।
 
बीडीएल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रत्येक रु 10  प्रति शेयर के प्रत्येक शेयर पर​ रु 2.55 रुपये  का अंतिम लाभांश घोषित किया है।