बीसीसीएल की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित
<p> <big><span [removed] 14.4px;">भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कॉरपोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक दिनांक 03 जून, 2022 को निदेशक (कार्मिक) श्री मल्लिकार्जुन राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। </span></big></p>

NEW DELHI- भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कॉरपोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक दिनांक 03 जून, 2022 को निदेशक (कार्मिक) श्री मल्लिकार्जुन राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि सभी विभागों का समेकित रूप से हिंदी पत्राचार का प्रतिशत बढ़ा है।
उन्होने कहा कि कोई भी विभाग राजभाषा अधिनियम का उल्लंघन न करे। सीखना एक सतत प्रक्रिया है। अत: नयी तकनीकी को अपनाकर हिंदी में काम को बढ़ाइए। उन्होने कहा कि आगामी तिमाही में कुछ नयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए और परिवार के सदस्यों को भी जोड़ा जाए।
बैठक के दौरान स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री विद्युत साहा ने कहा कि हिंदी को उसके स्थान पर प्रतिष्ठित करने के लिए पूरे देश में अनेक स्तर पर छोटे-बड़े प्रयास किये जा रहे हैं। विडंबना इस बात की है कि जन-जन की भाषा हिंदी को अपने गौरव को प्राप्त करने के लिए अपने ही देश में संघर्ष करना पड़ रहा है।
बैठक के अवसर पर चल वैजयंती राजभाषा शील्ड बस्ताकोला क्षेत्र और जनसंपर्क विभाग को प्रदान किया गया। राजभाषा संबंधी सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले विभाग- जनसंपर्क विभाग और वीआईपी प्रकोष्ठ को राजभाषा शील्ड प्रदान किया गया। पिछले माह आयोजित की गयी हिंदी अनुवाद एवं पत्रलेखन प्रतियोगिता, हिंदी टंकण प्रतियोगिता, राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
बैठक का संचालन श्री दिलीप कुमार सिंह, प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री उदयवीर सिंह, प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीमती आहुति स्वाईन, महाप्रबंधक (कल्याण), श्री डी के बेहरा, महाप्रबंधक (कर्मचारी स्थापना), श्री दीपक कुमार सिन्हा, प्रबंधक (सचिवीय), सभी क्षेत्रीय प्रबंधक व सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
