श्री आयुष गुप्ता ने सीएसआरएल द्वारा संचालित उत्कर्ष केंद्र का दौरा किया
श्री आयुष गुप्ता, निदेशक ने कानपुर में सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व केंद्र (सीएसआरएल) द्वारा संचालित गेल उत्कर्ष केंद्र का दौरा किया|

नई दिल्ली : श्री आयुष गुप्ता, निदेशक (एचआर), ने कानपुर में सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व केंद्र (सीएसआरएल) द्वारा संचालित गेल उत्कर्ष केंद्र का दौरा किया। उन्होंने एक समारोह में कुछ छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। सीएसआरएल, कानपुर के सभी छात्रों ने जेईई मेन्स 2023 परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
इस अवसर पर श्री विकास गुप्ता, ईडी (एचआर), श्री अनूप गुप्ता, ईडी (सीएसआर), श्री कृष्णमूर्ति सिंह, निदेशक, सीएसआरएल और गेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।
बातचीत के दौरान सीएसआरएल में लागू नवीन शिक्षण विधियों को प्रस्तुत किया गया। सीएसआरएल गेल उत्कर्ष का कार्यान्वयन भागीदार है।
