नई दिल्ली : नागपुर के सिविल लाइन्स स्थित डॉ. वसंत राव देशपांडे हॉल में रविवार 28 मई 2023 को 'माइनर्स फैमिली मिलन समारोह' का आयोजन किया जायेगा। भारतीय खनन बिरादरी के बीच पारिवारिक भावना को और जीवंत एवं मजबूत करने के लिए 'फेडरेशन ऑफ़ कोल इंडस्ट्री रिटायर्ड एम्प्लाइज एसोसिएशन' (एफसीआईरिया) नागपुर के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य फैमिली मिलन समारोह में भारत के खनन उद्योग से जुड़े लोग और उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। 

रविवार,28 मई की शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस मिलन कार्यक्रम में  डब्ल्यूसीएल, मॉयल, आईबीएम, एमईसीएल, डीजीएमएस तथा निजी कोयला कंपनियों और तकनीकी संस्थानों के विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त और कार्यरत सभी स्तर के कर्मी गण (अधिकारी और कर्मचारी ) अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल होंगे। समारोह में खनन उद्योग के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा  मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रम:- बॉडी बिल्डिंग शो ,गीत,भजन,नृत्य,वाद्य यंत्र, मिमिक्री आदि की शानदार प्रस्तुति की जायेगी।

इस आयोजन का उद्देश्य देश भर के माइनर्स फैमिली के आपसी संबंधों को जीवंत एवं सुदृढ़ करना, तथा खनन उद्योग में परिवार की भावना का विकास करना एवं जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की पारिवारिक रूप में मदद करने के लिए प्रेरित करना है। समारोह के समन्वयक/संयोजक (बीसीसीएल धनबाद के भूतपूर्व डीटी) श्री एस एन कटियार ने बताया कि इस समारोह की जानकारी संबंधित लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से दी जा रही है। इस मिलन समारोह में सहभाग लेने के लिए, इच्छुक लोग, संचालक श्री प्रदीप कुमार बाजपई से इस नंबर 9422136110 पर संपर्क कर सकते हैं।