सम्‍बलपुर- महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ( एमसीएल ) मुख्‍यालय एवं सभी खनन क्षेत्रों में आज वार्षिक खान सुरक्षा पखवाडा 2021-22 का शुभारंभ हुआ।
 
दि 22 नवम्‍बर से 5  दिसम्‍बर,2021 तक एमसीएल मुख्‍यालय सहित सभी क्षेत्रों में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाडा 2021-22 के अन्‍तर्गत विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
 
इस अवसर पर एमसीएल मुख्‍यालय स्थित जागृति विहार परिसर के मेन गेट से सुबह 7.00 बजे सुरक्षा जागरूकता रैली प्रारंभ होकर जागृति विहार कॉलोनी होते हुए वरिष्‍ठ अतिथि गृह परिसर में पहुँची । एमसीएल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षा पर स्‍लोगान लगाते हुए सुरक्षा जागरूकता रैली पुरा किया ।
 
सुबह 10.30 बजे एमसीएल कॉपोरेट कार्यालय प्रांगण में मुख्‍य अतिथि के रूप में एमसीएल के निदेशक(तकनीकी/संचालन) श्री ओ पी सिंह उपस्थित होकर सुरक्षा ध्‍वजारोहण किया।
 
इसके उपरान्‍त एमसीएल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोल इंडिया कॉपोरेट गीत का अभिवादन किया एवं दिवगत श्रमवीरों के सम्‍मान में दो मीनट का मौन धारणा किया।
 
वहीं एमसीएल के अध्‍यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री पी के सिन्‍हा ने वीडियो कान्‍फसिंग के माध्‍यम से जुड कर एमसीएल में शून्‍य दुर्घटना दर हासिल करने पर बल दिया।
 
एमसीएल के निदेशक(तकनीकी/संचालन) श्री ओ पी सिंह ने इस अवसर पर एमसीएल मुख्‍यालय प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एमसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी।
 
एमसीएल के सभी कर्मचारियों एवं वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सुरक्षा एवं स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति संकल्‍प लिया कि सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अपने आप को समर्पित करेंगे तथा सभी संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने हेतु यथाशक्ति प्रयत्‍न करेंगे और निश्चित रूप से इन लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए प्रेरणादायक अभिवृत्तियों एवं आदतों का विकास करेंगे।
 
शून्‍य दुर्घटना दर प्राप्‍त करने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे और जानबूझकर या लापरवाहीवश ऐसा कुछ नहीं करेगें जिसके फलस्‍वरूप खूद या खदान में कार्यरत सहयोगी खतरे में पड जायें अथवा खदान एवं उसके आसपास की किसी भी संपत्ति का नुकसान हो।
 
इस समारोह में एमसीएल के निदेशक(वित्‍त) श्री के आर वासुदेवन , निदेशक(कार्मिक) श्री केशव राव एवं निदेशक तकनीकी(परियोजना व योजना ) श्री बबन सिंह, विभागाध्‍यक्ष्, महाप्रबंधकगण एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधकगण भी आभास पटल पर जुडे।
 
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक(सुरक्षा एवं बचाव) श्री ए एन पाण्‍डेय ने सभी अतिथियों का स्‍वागत करते हुए सुरक्षा ऑंकडों की जानकारी प्रदान की। महाप्रबंधक(खनन) श्री सी पी गर्ग ने सुरक्षा पखवाड़ा की विस्‍तुत गतिविधियों के बारे में जानकारी दी एवं कार्यक्रम का संचालन किया।