NEW DELHI-अपर सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार श्री विनोद कुमार तिवारी, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। अपर सचिव, कोयला मंत्रालय ने शनिवार एवं रविवार को एनसीएल की बोर्ड मीटिंग में भाग लिया, एनसीएल की कोयला खदान का दौरा किया, समीक्षात्मक बैठक ली और एनसीएल के 'पंख प्रसार' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 
 
इसके साथ ही उन्होंने जयंत स्थित रोज़ गार्डन का भी भ्रमण किया। 
 
श्री तिवारी ने रविवार को एनसीएल की निगाही खदान का दौरा किया। खदान दौरे के दौरान उनके साथ कंपनी के निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) श्री आर एन दुबे और निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री एस एस सिन्हा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
अपर सचिव ने निगाही खदान के दौरे पर कोयला परियोजना की प्लानिंग एवं कार्यप्रणाली समझी तथा कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। 
 
श्री तिवारी निगाही खदान में कृष्णा 'ड्रैगलाइन' पर भी गए,  ड्रैगलाइन का संचालन देखा और ऑपरेटर से बातचीत की।
 
 साथ ही वे निगाही के कोल हेंडलिंग प्लांट (सीएचपी) भी गए तथा वहाँ उन्होने रेक में कोयला की लोडिंग एवं प्रेषण की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर सचिव व एनसीएल के निदेशकगणों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। 
 
अपने खदान दौरे के पश्चात श्री तिवारी एनसीएल की जयंत परियोजना स्थित रोज़ गार्डेन गए। इस ईको पार्क के भ्रमण के दौरान उन्होने एनसीएल द्वारा हरित एवं सतत खनन की दिशा में किए जा रहे कंपनी के कार्यों की सराहना की।
 
पंख प्रसार कार्यक्रम-
 
रविवार को अपर सचिव, कोयला मंत्रालय भारत सरकार श्री विनोद कुमार तिवारी ने एनसीएल में महिला कर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम 'पंख प्रसार' का उद्घाटन किया। 
 
कंपनी की सभी परियोजनाओं से महिला कर्मी पंख प्रसार के तहत आयोजित विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं| 
 
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) श्री आर एन दुबे , निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री एस एस सिन्हा, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी(पूर्व आईएफ़एस अधिकारी),एनसीएल  मुख्यालय से विभागाध्यक्ष,एनसीएल जेसीसी सदस्य बीएमएस से श्री माया शंकर सिंह , सीएमएस से श्री अजय कुमार , आरसीएसएस से श्री बीएस बिष्ट, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पाण्डेय ,सीएमओएआई से श्री सर्वेश सिंह, एनसीएल, कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती सुचन्द्रा सिन्हा एवं श्रीमती लक्ष्मी दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।