एनटीपीसी पकरी बरवाडीह से भेजा गया 9000वां कोयला रेक
<p> <big>झारखंड में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (पीबीसीएमपी) ने एनटीपीसी के विभिन्न विद्युत संयंत्रों को 9000वां कोयला रेक भेजकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया </big></p>

NEW DELHI- झारखंड में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (पीबीसीएमपी) ने 27 मार्च 2022 को एनटीपीसी के विभिन्न विद्युत संयंत्रों को 9000वां कोयला रेक भेजकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परियोजना ने आज केवल 135 दिनों के रिकॉर्ड समय में 1000 कोयला रेक भेजकर एक और मील का पत्थर हासिल किया।
श्री एम.वी.आर. रेड्डी, कार्यकारी निदेशक ने सभी कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि देश का हर चौथा बल्ब एनटीपीसी की बिजली से रोशन है और इसमें हमारी परियोजना का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि टीम पीबीसीएमपी ने कठिन लक्ष्य निर्धारित करने और टीम भावना के साथ उन्हें प्राप्त करने की संस्कृति विकसित की है।
