New Delhi- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से शुक्रवार को निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना ) श्री एस एस सिन्हा सहित 5 अधिकारी व 45 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए| एनसीएल मुख्यालय से 2 अधिकारी व पाँच कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए जिसमें श्री पीके बिस्वाल  महाप्रबंधक(खनन) एवं तकनीकी सचिव, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक,  श्री विजय कुमार सिंह, मुख्य स्टोर कीपर, श्री पन्ना लाल, हेड प्यून, श्री राजलाल खैरवार,सहायक  फोरमैन(इलेक्ट्रिकल) एवं श्री भोला नाथ भारती, चालक-सह-मकैनिक शामिल रहे|
 
निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना ) एवं अन्य सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया|  इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री भोला सिंह , निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक (कार्मिक) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण,,मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। 
 
 साथ ही एनसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबन्धक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे|
 
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हुए निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना ) श्री एस एस सिन्हा  ने कोल इंडिया में अपने चार दशक लंबे कार्यकाल के अनुभव को साझा किए। 
 
उन्होंने कहा कि एनसीएल कोयला उत्पादन व प्रेषण सहित प्रत्येक क्षेत्र में उच्चतम मुकाम हासिल करने में सामर्थ है। इसके साथ ही श्री सिन्हा ने कार्य संस्कृति के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्ता को सफलता का मंत्र बताते हुए सभी को धन्यवाद दिया।