नई दिल्ली : भारत के पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात ने वित्त वर्ष 2022-23 में $770B को पार करके एक नया बेंचमार्क स्थापित किया हैं और इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 14% की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 40.1% की वृद्धि के साथ पेट्रोलियम उत्पादों की राशि $94.5B दर्ज की गई थी।
 

श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा की  "पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त वर्ष 2014-15 से भारत का पेट्रोलियम निर्यात लगातार बढ़ रहा है, वित्त वर्ष 2022-23 में निर्यात $33.7B से $94.5B तक बढ़ा हैं और पिछले 9 वर्षों के दौरान इसमें 300% वृद्धि हुई है!" भारत को कभी प्राथमिक उत्पादों के निर्यातक के रूप में जाना जाता था, लेकिन पीएम मोदी जी के मूल्यवर्धन और तकनीकी प्रगति पर ध्यान देने के साथ, हम मूल्यवर्धित परिष्कृत उत्पादों के निर्यातक में बदल गए हैं।

उन्होंने आगे कहा की हमारा बढ़ता पेट्रोलियम निर्यात इस बदलाव का प्रमाण है। भारत की 250 MMTP रिफाइनिंग क्षमता हमें न केवल हमारे घरेलू ऊर्जा बाजार की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए बल्कि एक वैश्विक ऊर्जा निर्यातक बनने के लिए भी तैयार है।
 
श्री पुरी ने कहा की सतत विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही वैश्विक ऊर्जा बाजार में हमारी प्रगति को आगे बढ़ाएगी।