2014 के बाद AAICLAS द्वारा बनाए गए 27 अतिरिक्त घरेलू एयर कार्गो टर्मिनल
<p> <big><span [removed] 14.4px;">नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री (जनरल (डॉ) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी कि वर्ष 2014 तक, भारत में 11 घरेलू एयर कार्गो टर्मिनल और 19 अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो टर्मिनल थे। </span></big></p>

NEW DELHI-नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री (जनरल (डॉ) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी कि वर्ष 2014 तक, भारत में 11 घरेलू एयर कार्गो टर्मिनल और 19 अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो टर्मिनल थे।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) / एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (एएआईसीएलएएस) ने अन्य 27 घरेलू एयर कार्गो टर्मिनल बनाए हैं।
इसके अलावा, संयुक्त उद्यम (जेवी)/सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) और राज्य सरकार के हवाई अड्डे हैं जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो टर्मिनलों की स्थापना की प्रक्रिया में भी लगे हुए हैं। इस प्रकार, माल की तेजी से आवाजाही की सुविधा के लिए कार्गो हैंडलिंग क्षमता में काफी वृद्धि हुई है।
AAICLAS कार्गो की मात्रा के लिए व्यवहार्यता के आधार पर टियर- II और टियर- III शहरों सहित घरेलू कार्गो टर्मिनलों की स्थापना के माध्यम से कार्गो हैंडलिंग सुविधाओं के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
परिणामस्वरूप, 2014 के बाद AAICLAS द्वारा अमृतसर, मदुरै, मैंगलोर, विशाखापत्तनम, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, अहमदाबाद, रायपुर, औरंगाबाद, भुवनेश्वर, वाराणसी, गोवा, श्रीनगर, रांची, त्रिवेंद्रम,गुवाहाटी, विजयवाड़ा, बागडोगरा, जम्मू, लेह, सूरत, भोपाल, देहरादून, राजमुंदरी, तिरुपति और हुबली में अतिरिक्त 27 घरेलू एयर कार्गो टर्मिनल बनाए गए हैं।
