नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज वर्चुअल मोड के माध्यम से अपनी 21 वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया। श्री पी.के. गुप्ता, अध्यक्ष, आईजीएल ने श्री ए.के. जाना, प्रबंध निदेशक, आईजीएल और श्री अमित गर्ग, निदेशक (वाणिज्यिक), आईजीएल और संगठन के अन्य निदेशक की उपस्थिति में शेयरधारकों को संबोधित किया। 
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, भारत की अग्रणी प्राकृतिक गैस वितरण कंपनियों में से एक है। 
IGL खाना पकाने और वाहनों के ईंधन के रूप में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करता है।