नई दिल्ली: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की एक प्रमुख सीएसआर पहल "सीसीएल के लाल/ सीसीएल की लाडली" से 19  छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - जेईई (एडवांस) परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है।
 
CSR पहल के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड  (CCL), “CCL के लाल/ CCL की लाडली”  मेधावी छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है और IIT और NEET जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहा है। यह छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉजिंग की सुविधा भी प्रदान करता है।