डॉ. तपस कुमार पटनायक ने 02.01.2025 से नाल्को के निदेशक मंडल में निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

कंपनी ने आज शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी। डॉ. तपस कुमार पटनायक 02.01.2025 को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) के निदेशक मंडल में निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में शामिल हुए।

विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. पटनायक ने उत्कल विश्वविद्यालय से कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री भी प्राप्त की है।

डॉ. पटनायक ने वर्ष 1991 में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। नाल्को में शामिल होने से पहले, वे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यरत थे।

मानव संसाधन और औद्योगिक संबंध से संबंधित क्षेत्रों में उनके पास 3 दशकों से अधिक का विविध और समृद्ध कार्य अनुभव है।