नई दिल्ली : श्री जयंत कुमार खमारी (आईआरएसई) ने दिनांक 24 मई 2023 को एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का पदभार ग्रहण किया। श्री खमारी के पदभार ग्रहण करने के मौके पर एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ प्रेम सागर मिश्रा, शीर्ष प्रबंधन, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यों, कंपनी कल्याण मण्डल के सदस्यों, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएँ दी। 

श्री खमारी 2008 बैच के इंडियन रेल्वे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स - आईआरएसई (सिविल) अधिकारी हैं और इससे पहले आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार में निर्देशक के रूप में पदस्थ थे।

इस शुभ अवसर पर श्री प्रणब कुमार पटेल, सीवीओ, महानदी कोलफील्ड्स भी उपस्थित रहे।