श्री राजेश कुमार सिंह ने 'उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग' के सचिव के रूप में संभाला कार्यभार
इससे पहले श्री राजेश कुमार सिंह पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

नई दिल्ली : श्री राजेश कुमार सिंह, आईएएस (KL:89) ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले श्री राजेश कुमार सिंह पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यरत थे।
श्री राजेश कुमार सिंह केरल कैडर से 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और उन्होंने कई महत्वूर्ण पदों पर कार्य किया हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार में आयुक्त - डीडीए, संयुक्त सचिव - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, संयुक्त सचिव - कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग और मुख्य सतर्कता अधिकारी - भारतीय खाद्य निगम के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
श्री राजेश कुमार सिंह ने राज्य सरकार में सचिव, शहरी विकास और वित्त सचिव, केरल सरकार के रूप में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
