पीईएसबी ने एसईसीआई के निर्देशक (वित्त) पद के लिए जोशित रंजन सिकदर की करी सिफारिश
वर्तमान में श्री सिकदर राइट्स लिमिटेड में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
_of_SECI.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=3840&q=75)
नई दिल्ली : सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने 2 मई 2023 को सौर ऊर्जा क्षेत्र के पीएसयू "सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई)" में निर्देशक (वित्त) के पद के लिए जोशित रंजन सिकदर की सिफारिश की हैं। पीईएसबी ने एसईसीआई, राइट्स और गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के आवेदकों का साक्षात्कार लिया।
वर्तमान में श्री सिकदर राइट्स लिमिटेड में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। महाप्रबंधक (एफएंडए) पद के साथ श्री सिकदर राइट्स लिमिटेड में कंपनी सचिव भी हैं। उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि सीए, सीएस, सीएमए और एमबीए (वित्त) है।
इस बैठक में पीईएसबी ने जिनका साक्षात्कार लिया उनके नाम निम्नलिखित हैं :-
1 श्री शैलेश कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक, भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी)
2 श्री जोशित रंजन सिकदर, महाप्रबंधक, राइट्स लिमिटेड
3 श्रीमती शैलजा विश्वेश वछराजनी, महाप्रबंधक (नवीकरणीय ऊर्जा और आईपीपी), गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड।
