पीईएसबी ने सीएमपीडीआईएल के निर्देशक (तकनीकी) पद के लिए अच्युत घटक की करी सिफारिश
वर्तमान में श्री अच्युत घटक कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।
_of_CMPDIL.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=3840&q=75)
नई दिल्ली : सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDIL) में निर्देशक (तकनीकी) के पद हेतु श्री अच्युत घटक की सिफारिश की है। वर्तमान में श्री अच्युत घटक कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।
पीईएसबी ने इस चयन बैठक में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सीआईएल, जीएचसीएल लिमिटेड और एनटीपीसी लिमिटेड से छह अन्य लोगों का साक्षात्कार लिया।
यदि एसीसी ने श्री घटक की नियुक्ति को मंजूरी दे दी तो वह अजय कुमार का पदभार ग्रहण करेंगे।
सीएमपीडीआई के बारे में :
सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इन्स्टीच्यूट(सीएमपीडीआई) भारत सरकार का एक उद्यम है। कंपनी का कारपोरेट मुख्यालय झारखण्ड के रांची में स्थित है। सीएमपीडीआई कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और कंपनी को वर्ष 2019 में मिनीरत्न (श्रेणी।) का दर्जा प्राप्त हुआ था।
