नई दिल्ली : श्री एम. वेंकटचलम ने 26 अप्रैल 2023 को एनएलसी इंडिया लिमिटेड के निर्देशक (विद्युत) के रूप में कार्यभार संभाला। एनएलसीआईएल में शामिल होने से पहले श्री वेंकटचलम एनपीसीआईएल के ईडी के रूप में कार्यरत थे।
 

श्री वेंकटचलम ने मद्रास विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की हैं और उन्होंने "परियोजना प्रबंधन और वित्त" में विशेष रूप से कई योग्यताएं हासिल की हैं। उनके पास परमाणु स्टेशन संचालन, परियोजना निर्माण और कमीशनिंग, बहुमुखी साइट गतिविधियों और कॉर्पोरेट कार्यों में लगभग 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है।

उन्होंने आईआईसीए द्वारा संचालित निर्देशकों के लिए कॉरपोरेट गवर्नेंस कोर्स भी किया है। श्री एम. वेंकटचलम ने प्रतिष्ठित एनपीसीआईएल उत्कृष्टता पुरस्कार और मेधावी समूह पुरस्कारों जैसे कई अन्य पुरुस्कार प्राप्त किए है।