नई दिल्ली : माननीय ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राज कुमार सिंह ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वड़ोदरा, गुजरात में विश्राम सदन भवन का उद्घाटन किया। इस विश्राम सदन  का निर्माण पावरग्रिड ने सीएसआर प्रोग्राम के तहत किया है। जेल रोड पर एसएसजी अस्पताल के सामने बने इस विश्राम सदन भवन में मरीजों और उनके रिश्तेदारों को रहने की व्यवस्था होगी जिन्हें इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता है।
 
इसका निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से किया गया हैं, इस छह मंजिला संरचना में 55 कमरे हैं, जिनमें 235 बेड सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। विश्राम सदन की पट्टिका का अनावरण करते हुए माननीय मंत्री ने भवन चलाने वालों से गरीबों के प्रति दया और सहानुभूति दिखाने को कहा।
 
उन्होंने कहा की गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार के साथ गरीबों की मदद करने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता और यह इमारत उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को होटल के भारी बिलों से बचने में मदद करेगी। माननीय मंत्री ने कहा कि पावरग्रिड ने न केवल सीएसआर क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया है बल्कि बिजली क्षेत्र को बदलने में भी मदद की है। 
 
उन्होंने आगे कहा कि “15 अगस्त 2015 को, माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1000 दिनों के भीतर हर गांव और दूरदराज के गांव को बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध किया था।" यह हमारे द्वारा 987 दिनों में हासिल किया गया था। इसी तरह, हमने 2017 में पीएम के निर्देश के 19 महीनों के भीतर हर घर में बिजली सुनिश्चित की। हमने उसी अवधि के दौरान रिकॉर्ड 2.90 करोड़ घरों को जोड़ा, ”माननीय मंत्री ने कहा।
 

इस कार्यक्रम में श्रीमती रंजनबेन भट्ट, वड़ोदरा सांसद, विधायक श्री केयूरभाई रोकडिया, वड़ोदरा के मेयर श्री नीलेशभाई राठौड़, वड़ोदरा की डिप्टी मेयर श्रीमती नंदबेन जोशी, पूर्व-विधायक जीतूभाई सुखाड़िया, भाजपा वडोदरा के अध्यक्ष डॉ. विजयभाई शाह, अल्पेशभाई, सत्तारूढ़ दल के नेता, वीएमसी , एसएसजी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रंजन अय्यर और पावरग्रिड के सीएमडी श्री के. श्रीकांत ने भाग लिया।