श्री शांतनु ठाकुर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता से एमवी-आईटीटी लायन (वी-273) को दिखाई हरी झंडी
विशेष रूप से पोर्ट म्यांमार और रखाइन राज्य के बीच व्यापार और पारगमन के लिए नए अवसर खोलेगा और दोनों देशों और व्यापक क्षेत्र के बीच व्यापार और वाणिज्य को और बढ़ाएगा।
_from_Syama_Prasad_Mukherjee_Port%252C_Kolkata.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=3840&q=75)
नई दिल्ली : आज (4 मई 2023) को आयोजित एक समारोह में बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर ने म्यांमार के रखाइन राज्य में सितवे बंदरगाह को चालू करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता से एमवी-आईटीटी लायन (वी-273) को झंडी दिखाकर रवाना किया।
पोर्ट कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (केएमटीटीपी) के हिस्से के रूप में भारत सरकार से प्राप्त अनुदान सहायता के तहत बनाया गया है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने पोर्ट और IWT घटकों के कार्य के कार्यान्वयन के लिए एक परियोजना विकास सलाहकार के रूप में कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। एमवी-आईटीटी लायन (वी-273) 1,000 मीट्रिक टन सीमेंट वाले 20,000 बैग लेकर 9 मई, 2023 को सितवे बंदरगाह पहुंचेगा।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री शांतनु ठाकुर ने कहा, 'कलादान परियोजना भारत और म्यांमार के बीच सहयोग और प्रतिबद्धताओं का एक जीवंत उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा की यह सामरिक और महत्वपूर्ण मार्ग म्यांमार एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों और दक्षिण एशियाई देशों के साथ हमारे व्यापार, वाणिज्य और आर्थिक संबंधों को और बढ़ाएगा।
भारत में मिजोरम राज्य के साथ म्यांमार में सितवे बंदरगाह को जोड़ने वाली कालादान नदी पर मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट सुविधा के निर्माण और संचालन के लिए भारत और म्यांमार के बीच एक रूपरेखा समझौते के तहत सितवे बंदरगाह विकसित किया गया है। बंदरगाह एक अंतर्देशीय जलमार्ग के माध्यम से म्यांमार में पलेटवा से और सड़क घटक के माध्यम से मिजोरम में पलेटवा से ज़ोरिनपुई से जुड़ता है। एक बार पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद KMTTP सितवे बंदरगाह के माध्यम से भारत के पूर्वी तट से उत्तर-पूर्वी राज्यों तक वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
विशेष रूप से पोर्ट म्यांमार और रखाइन राज्य के बीच व्यापार और पारगमन के लिए नए अवसर खोलेगा और दोनों देशों और व्यापक क्षेत्र के बीच व्यापार और वाणिज्य को और बढ़ाएगा।
झंडी दिखाकर रवाना करने के समारोह के दौरान कोलकाता में म्यांमार संघ गणराज्य के महावाणिज्य दूतावास श्री टिन. मो., महावाणिज्यदूत श्री. संजय बंधोपाध्याय, अध्यक्ष, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, श्री पीएल हरनाध, अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता, सुश्री स्मिता पंत और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
