आईएनएस त्रिशूल ने दो दिनों के लिए किया अंजुअन बंदरगाह (कोमोरोस) का दौरे
भारतीय नौसेना की लंबी दूरी की तैनाती के एक हिस्से के रूप में आईएनएस त्रिशूल ने 31 मई 2023 से 02 जून 2023 तक अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस का दौरा किया।

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना की लंबी दूरी की तैनाती के एक हिस्से के रूप में आईएनएस त्रिशूल ने 31 मई 2023 से 02 जून 2023 तक अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस का दौरा किया। इस जहाज ने 31 मई 2023 को अंजुअन द्वीप में लंगर डाला और इसका नागरिक और सैन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस जहाज के कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन कपिल कौशिक ने अपने दौरे में अंजुअन के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात की। कोमोरोस सशस्त्र बलों और कोमोरोस तट गार्ड के साथ पेशेवर बातचीत करने के अलावा इस जहाज के बंदरगाह में ठहरने के दौरान कोमोरोस रक्षा बलों के साथ संयुक्त योग सत्र का भी आयोजन किया गया।
अंजुअन की यह बंदरगाह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने और भारत के पड़ोसी देशों की क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विगत में भी भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कोमोरोस का दौरा कर रही है।
