रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना की विरासत दिखाने वाले हेरिटेज सेंटर का किया उद्घाटन, पढ़िए पूरी खबर
रक्षा मंत्री ने चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना की विरासत दिखाने वाले हेरिटेज सेंटर का किया उद्घाटन।
.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=3840&q=75)
इस हेरिटेज सेंटर के उद्घाटन के बाद रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 'यह हेरिटेज सेंटर उन सभी योद्धाओ के साहस और समर्पण का उदाहरण है जिन्होंने भारतीय वायुसेना में अपनी सेवा प्रदान की हैं साथ ही यह उनके बलिदान को श्रद्धांजलि तथा राष्ट्र की रक्षा में उनके अमूल्य योगदानों की याद दिलाता है। उन्होंने 1948 के युद्ध, 1961 का गोवा मुक्ति संग्राम, 1962, 1965, 1971 तथा करगिल युद्धों में भारतीय वायुसेना के योगदान को भी याद किया जिसमें बल की शक्ति, प्रतिबद्धता और दक्षता को प्रदर्शित किया गया है। श्री राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध के बारे में कहा कि युद्ध के दौरान सेना के तीनों अंगों द्वारा प्रदर्शित संयुक्त कौशल, एकीकरण और प्रतिबद्धता अभूतपूर्व और असाधारण थी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह युद्ध किसी जमीन या शक्ति के लिए नहीं बल्कि मानवता और लोकतंत्र के लिए लड़ा गया था। साथ ही उन्होंने कहा यह इस बात का प्रमाण है कि भारत मानता है कि अन्याय कहीं भी हो, हर जगह न्याय के लिए खतरा है और किसी भी तरह के अन्याय के विरूद्ध खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। अपनी रणनीतियों के बल पर युद्ध जीतना और वहां किसी भी तरह का राजनीतिक नियंत्रण नहीं थोपना, भारत की शक्ति के साथ-साथ इसके मूल्य और सांस्कृतिक उदारता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह हेरिटेज सेंटर इस वीरता और प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।'
