नई दिल्ली : एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने नंगल तालाब, गांव नीला, जिला बिलासपुर( हिमाचल प्रदेश) में 15 मेगावाट फ्लोटिंग सौर परियोजना के ईपीसी पैकेज के लिए मैसर्स हरटेक सोलर प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली के साथ अनुबंध समझौता किया है। 
इस अनुबंध समझौते पर श्री मनोज कुमार नेगी, डीजीएम कॉन्ट्रैक्ट्स, एसजीईएल और श्री मणिकांत, हेड-प्रोजेक्ट्स, हरटेक सोलर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
श्री नंद लाल शर्मा ने अवगत कराया कि 91 करोड़ रुपये के इस ईपीसी अनुबंध में तीन साल की अवधि के लिए सोलर पीवी पावर प्लांट का संचालन और रखरखाव शामिल है। SECI द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में 3.26 रुपये के टैरिफ पर खुली प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से इस सौर परियोजना को हासिल किया गया।
 

श्री शर्मा ने आगे बताया कि यह परियोजना संचालन के पहले वर्ष में 33 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पन्न करेगी और 25 वर्षों की अवधि में संचयी ऊर्जा उत्पादन लगभग 756 मिलियन यूनिट होगा। परियोजना से उत्पादित बिजली के लिए बीबीएमबी के साथ 25 वर्षों के लिए बिजली खरीद समझौता किया गया है। इस परियोजना के चालू होने से कार्बन उत्सर्जन में लगभग 37,044 टन की कमी आने की उम्मीद है।