पावर ग्रिड ने CSR पहल के तहत एम्स, कल्याणी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कल्याणी के साथ संस्थान के परिसर में पावरग्रिड के सीएसआर प्रयासों के तहत 10 रिमोट ऑपरेशन थिएटर टेबल और 6 एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस पहल से मौजूदा ओटी सुविधा की क्षमता में 70% की वृद्धि होगी। पावरग्रिड के ईडी (ईआर-II) श्री अमिताव बारात और एम्स कल्याणी के ईडी प्रो. (डॉ.) रामजी सिंह ने एम्स और पावर ग्रिड के अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
