नई दिल्ली : ऑयल इंडिया लिमिटेड ने सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, जियोथर्मल, कम्प्रेस्ड बायोगैस आदि सहित वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश के अंदर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
 

समझौता ज्ञापन पर श्री हरिकेश मीणा, निर्देशक, ऊर्जा, हिमाचल प्रदेश सरकार और श्री पी के गोस्वामी, निर्देशक (संचालन) ओआईएल ने शिमला में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डॉ रंजीत रथ, सीएमडी ओआईएल, श्री हरीश माधव, निर्देशक (वित्त) और हिमाचल प्रदेश सरकार एवं ओआईएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें।

ओआईएल और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच हुई इस साझेदारी का उद्देश्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को विकसित करना है। 
 
यह समझौता ज्ञापन विभिन्न वैकल्पिक ऊर्जा समाधानों की खोज और कार्यान्वयन में मदद करेगा जो राज्य के विकास को लाभान्वित करेंगे और स्थायी ऊर्जा प्रथाओं को बढ़ावा देंगे।