नई दिल्ली : एनटीपीसी और न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में श्री आर के सिंह, विद्युत और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में एक पूरक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते पर श्री उज्ज्वल कांति भट्टाचार्य, निर्देशक परियोजना, एनटीपीसी लिमिटेड और श्री रंजय शरण, निर्देशक परियोजना, एनपीसीआईएल ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर श्री के. एन. व्यास, सचिव डीएई और अध्यक्ष परमाणु ऊर्जा आयोग, श्री आलोक कुमार, सचिव, विद्युत मंत्रालय श्री गुरदीप सिंह, सीएमडी एनटीपीसी, श्री बी. सी. पाठक, सीएमडी एनपीसीआईएल और विद्युत मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें। 
 
संयुक्त उद्यम कंपनी प्रारंभ में "दो प्रेशराइज्ड हेवी-वाटर रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर)" परियोजनाओं जिसमे 2x700 मेगावाट क्षमता की चुटका मध्य प्रदेश परमाणु ऊर्जा परियोजना और 4x700 मेगावाट की क्षमता वाली माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना को विकसित करेगी जिन्हें फ्लीट मोड परमाणु परियोजनाओं के एक भाग के रूप में पहचाना गया था।
 
यह समझौता देश को वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने एवं अपनी स्वच्छ ऊर्जा प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करेगा।