एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड ने ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ने के लिए समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) और एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एचएमईएल) ने 19 मई 2023 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

नई दिल्ली : भारत सरकार के हरित ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन के उद्देश्यों को साकार करने और ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रयासों को बढ़ने के लिए, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) और एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एचएमईएल) ने 19 मई 2023 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस समझौता ज्ञापन पर एनजीईएल के महाप्रबंधक श्री वी.वी. शिवकुमार और एचएमईएल के महाप्रबंधक श्री गिरीश घिल्डियाल ने एनजीईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मोहित भार्गव, और एचएमईएल के मुख्य वित्त अधिकारी श्री हरक बांठिया की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया।
एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एचएमईएल), एचपीसीएल और मित्तल एनर्जी इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है जो भारत में एक एकीकृत रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कंपनी है। एचएमईएल बेहतर पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के कारोबार में लगी हुई है और बठिंडा, पंजाब में 11.3 एमएमटीपीए क्षमता के साथ गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी (जीजीएसआर) का संचालन भी करती है।
