आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु एनएसडीसी ने वाईएमएसएलआई के साथ किया समझौता
एनएसडीसी ने 12 अप्रैल को यामाहा मोटर सॉल्यूशंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और समाज के हाशिए के वर्गों के उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

नई दिल्ली : एनएसडीसी ने 12 अप्रैल को यामाहा मोटर सॉल्यूशंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और समाज के हाशिए के वर्गों के उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एनएसडीसी के स्वीकृत प्रशिक्षण भागीदार उन उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति की सुविधा प्रदान करेंगे जिन्हें ऑटोमोटिव सेक्टर के भीतर दोपहिया सेवा तकनीशियनों के रूप में फरीदाबाद में यामाहा प्लांट के पास प्रशिक्षित किया जाएगा।
श्री संजीव सिंह, ईवीपी- सीएसआर और स्किल डेवलपमेंट फाइनेंसिंग, एनएसडीसी सुश्री सरिता भाटिया, जीएम-सीएसआर और स्किल डेवलपमेंट फाइनेंसिंग, श्री शांतनु घोष, डीजीएम-सीएसआर और श्री यश तरेतिया एनएसडीसी अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ साइन ऑफ के लिए उपस्थित रहें।
जापान के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री आइशिन चिहाना, अध्यक्ष, यामाहा मोटर, भारत, श्री नाओटो फुजिता, निर्देशक, वाईएमएसएलआई इंडिया और श्री टोयोटो ओनो, अध्यक्ष, यामाहा मोटर सॉल्यूशंस शामिल रहें।
