सिक्किम में एनएचपीसी तीस्ता-V पावर स्टेशन की समय पर बहाली सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, 20.12.2024 को केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और एनएचपीसी लिमिटेड के बीच समीक्षा डिजाइन परामर्श के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू पर श्री एस. के. शर्मा, निदेशक, सीडब्ल्यूसी और श्री श्रीश दुबे, जीएम (डी एंड ई), एनएचपीसी ने श्री भोपाल सिंह, सदस्य (डी एंड आर), श्री एस.डी. शर्मा, मुख्य अभियंता (डिजाइन-ई एंड एनई), सीडब्ल्यूसी और श्री वी. के. सैनी, ईडी (डी एंड ई), एनएचपीसी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ज्ञापन टनल स्पिलवे और बांध के हाइड्रोलिक डिजाइन के लिए समीक्षा और परामर्श कार्य पर केंद्रित है, ताकि तीस्ता-V बांध से बढ़े हुए डिस्चार्ज के मार्ग को सुगम बनाया जा सके। इस सहयोग से समन्वय और प्रगति में सुधार लाने और डिजाइन प्रथाओं की बेहतर समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।