सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के साथ किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
कोल्ड चेन का व्यवसाय सीडब्ल्यूसी के लिए नया है और बामर लॉरी के साथ उनका यह जुड़ाव निश्चित रूप से कोल्ड चेन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।

नई दिल्ली : सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) और बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, सामान्य वेयरहाउसिंग और अन्य सहायक सेवाएं प्रदान करने के लिए और CWC के स्टोरेज / वेयरहाउसिंग स्पेस का उपयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर श्री अधीप नाथ पाल चौधरी, निर्देशक ( सेवा व्यवसाय), बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड और श्री राजीव कुमार बंसल, समूह महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर निर्देशक (वित्त), सीडब्ल्यूसी श्री अनुज कुमार, निर्देशक (कार्मिक) सीडब्ल्यूसी, श्रीमती संगीता रामरख्यानी और सीडब्ल्यूसी और बामर लॉरी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
सीडब्ल्यूसी गतिशील बाजार के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए समय-समय पर अपने परिचालन में विविधता लेकर आता है। कोल्ड चेन का व्यवसाय सीडब्ल्यूसी के लिए नया है और बामर लॉरी के साथ उनका यह जुड़ाव निश्चित रूप से कोल्ड चेन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।
दोनों संगठन मिलकर ग्राहकों को बेहतर और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।
