नई दिल्ली : नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने विभिन्न रक्षा, गृहभूमि सुरक्षा, अर्धसैनिक और निर्यात में उपयोग के लिए अत्याधुनिक परियोजना 'इलेक्ट्रो-मैकेनिकल बोलार्ड' का संयुक्त रूप से निर्माण और व्यवसाय विकसित करने हेतु एम्जय कंट्रोल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
 

भारी वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोककर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए बोलार्ड की परिकल्पना की गई है। बोलार्ड्स 24,000 से1,50,000 किलोग्राम वजन वाले और 80-100 किमी प्रति घंटे की खतरनाक गति से आने वाले IED से भरे वाहनों के प्रभाव का सामना करने के लिए बनाए गए हैं।

बोलार्ड्स को सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत नीतियों को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है।