एएआई धोलेरा में न्यू ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीएनएस-एटीएम सुविधाएं और सेवाएं करेगा प्रदान
एएआई ने हाल ही में धोलेरा में न्यू ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीएनएस-एटीएम सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड डीआईएसीएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

नई दिल्ली : एएआई ने हाल ही में धोलेरा में न्यू ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीएनएस-एटीएम सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड डीआईएसीएल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
इस समझौते पर श्री के.एम जानी, मुख्य परिचालन अधिकारी, डीआईएसीएल और श्री स्वामीनाथन सुब्रमण्यन, महाप्रबंधक (एटीएस), एएआई द्वारा हस्ताक्षर किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड धोलेरा औद्योगिक शहर विकास लिमिटेड, धोलेरा।
