काबुल हवाई अड्डे पर गुरुवार को कम से कम 13 अमेरिकी सेवा सदस्यों और 90 अफगानों सहित 100 से अधिक लोग मारे गए थे। अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय का ने इस बात की पुष्टि की कि कम से कम 60 नागरिक मारे गए है। इस्लामिक स्टेट ने हमले की  जिम्मेदारी ली है।
 
घातक विस्फोट तब हुआ है, जब संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने देश के तालिबान के अधिग्रहण के बाद अपने नागरिकों और अफगान सहयोगियों की बड़े पैमाने पर निकासी को पूरा करने के लिए तेज़ी से ऑपरेशन चल रहा है।
 
यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कैप्टन बिल अर्बन ने कहा कि 13 मृतकों के अलावा अठारह अमेरिकी सेवा सदस्य घायल हो गए।  अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे के एबी गेट पर एक आत्मघाती बम हमले के बाद बंदूकधारियों ने हमला किया। 
 
अधिकारियों ने बताया कि एक और बम हमला पास में ही हवाईअड्डे के बाहर एक होटल में हुआ।  पेंटागन ने कहा कि अठारह अमेरिकी सेवा सदस्य घायल हो गए।
 
  मरीन कॉर्प्स जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने संवाददाताओं से कहा कि यह हमला 2011 के बाद से अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के लिए सबसे घातक दिन था, और देश से पूर्ण सैन्य वापसी के लिए बिडेन प्रशासन की समय सीमा से ठीक पांच दिन पहले आया था। सेना को और हमलों की उम्मीद है।
 
राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे पर घातक आत्मघाती बम हमले के बावजूद अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों और अन्य लोगों को निकालने का काम पूरा करने का संकल्प लिया । 
 
उन्होंने चरमपंथियों को ज़िम्मेदार बताते हुए मौतों का बदला लेने का भी वादा किया: "हम ढूंढेंगे और मारेंगे।" बिडेन ने कहा कि हमलों में मारे गए अमेरिकी "नायक" थे जो "दूसरों के जीवन को बचाने के लिए एक खतरनाक, निस्वार्थ मिशन में लगे हुए थे"।
 
 
गुरुवार शाम व्हाइट हाउस से बोलते हुए, श्री बिडेन ने कहा कि "हम अपने समय पर, अपनी पसंद के स्थान पर बल और सटीकता के साथ जवाब देंगे।
 
"ये आईएसआईएस आतंकवादी नहीं जीतेंगे। हम अमेरिकियों को बचाएंगे, हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे, और हमारा मिशन जारी रहेगा। अमेरिका भयभीत नहीं होगा।"
 
श्री बिडेन ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हो तो और सैनिकों को भेजा जाएगा, उन्होंने कहा: “उन्हें जो कुछ भी चाहिए, अगर उन्हें अतिरिक्त बल की आवश्यकता होगी, तो मैं इसे प्रदान करूंगा।”
 
भारत ने काबुल हवाई अड्डे के पास घातक बम विस्फोटों की कड़ी निंदा की और कहा कि हमलों ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत को मजबूत किया।
 
  विदेश मंत्रालय ने कहा, "आज के हमले आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने वालों के खिलाफ दुनिया को एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत की मांग पर जोर  देती हैं। हमारे विचार और प्रार्थना घायलों के साथ है।
 
गौरतलब है कि हमले से एक दिन पहले 160 सिख  अफगान और हिंदू का समूह विस्फोट से एक दिन पहले काबुल हवाईअड्डे पर था और ठीक उसी स्थान पर खड़ा था जहां विस्फोट हुआ था।
 
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर लिखा, " मैंने काबुल गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष एस गुरनाम सिंह के साथ फोन पर बातचीत की, जिन्होंने मुझे बताया कि आज का काबुल एयरपोर्ट विस्फोट ठीक उसी जगह हुआ है, जहां वो कल खड़े थे। हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं कि कल ऐसा नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुद्वारा करते परवान में शरण लेने वाले सभी अफगान सिख और हिंदू सुरक्षित हैं।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत अफगानिस्तान से  लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया जारी रखेगा क्योंकि उसने आश्वासन दिया था कि भारत सभी अफगान सिखों और हिंदुओं को सुरक्षित रूप से निकाल लेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार अफगानिस्तान से पूर्ण निकासी पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जिसके बाद ही सरकार अफगानिस्तान के लिए अपनी नीति तय करेगी।
 
कल यानी गुरुवार को ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत भारतीय वायु सेना का विमान C-17 ग्लोबमास्टर, 24 भारतीय और 11 नेपाली को काबुल से हिंडन हवाई अड्डे पर उतरा।