भारत से करना चाहते है बातचीत लेकिन RSS की विचारधारा आ रही आड़े-पीएम इमरान खान।
<p> <span font-size:=""> को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा </span><span [removed]="" 14.4px;"="">कि आरएसएस की विचारधाराओं के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच शांतिपूर्ण सहअस्तित्व बनाने में बाधक बन रही है।</p>

शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारतीय पत्रकार द्वारा पुछे गए प्रश्न “क्या बातचीत और आतंक साथ-साथ चल सकते है ” इसपर जवाब देते हुए बोले कि आरएसएस की विचारधाराओं के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच शांतिपूर्ण सहअस्तित्व बनाने में बाधक बन रही है।
इमरान खान ने क्या तालिबान के ऊपर अब पाकिस्तान का कोई कंट्रोल नहीं है इस विषय पर जवाब देते हुए कहा कि हम भारत को बता सकते हैं कि पाकिस्तान सभ्य पड़ोसियों के रूप में सह-अस्तित्व के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन क्या करें? आरएसएस की विचारधारा बीच में आ गई है।"
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने खान के बयान को "अनावश्यक" कहते हुए कहा कि आतंकवाद की जड़ें पाकिस्तान में हैं और आरएसएस केवल सद्भाव का उपदेश देता है।
दो दिवसीय मध्य-दक्षिण एशियाई सम्मेलन में "उज्बेकिस्तान में चुनौतियों और अवसरों" पर चर्चा करने के लिए इमरान खान ताशकंद गए है।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के लगभग 250 प्रतिभागियों और 40 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
उच्च स्तरीय बैठक के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ताशकंद में हैं।
