उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
<div> 18 मार्च । प्रदेश में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। आम जनता के साथ माननीय भी निर्धारित आयु वर्ग में कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने गुरुवार को राजधानी में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।</div> <div> </div>

लखनऊ, 18 मार्च । प्रदेश में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। आम जनता के साथ माननीय भी निर्धारित आयु वर्ग में कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने गुरुवार को राजधानी में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।
विधानसभा अध्यक्ष ने लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे महान वैज्ञानिकों, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने कम समय में सराहनीय कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत विजन को एक नई दिशा दी है।
आज ही वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने केजीएमयू में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवायी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वदेशी कोविड वैक्सीन के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। कैबिनेट मंत्री खन्ना ने अपील की है कि सभी लोग नि:संकोच यह वैक्सीन लगवाएं एवं कोरोनामुक्त समाज बनाने में सहभागी बनें।
संक्रमण बढ़ने पर अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीमें फिर से होंगी सक्रिय इस बीच राज्य में संक्रमण बढ़ने के कारण स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में दूसरे राज्यों से आने वाले लोग संक्रमित मिले हैं। इसको लेकर अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम प्रभावी रूप से करने का फैसला किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने गुरुवार को कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। होली का त्योहार आ रहा है। हम रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर एंटीजन टेस्ट ज्यादा करेंगे। मामले बढ़ रहे हैं तो अब हम अपनी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीमों को फिर से सक्रिय करने जा रहे हैं।
(Anjul Tyagi)
