नई दिल्ली: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) - 2020 का अनावरण किया। पहली रक्षा खरीद प्रक्रिया (DPP) को वर्ष 2002 में प्रख्यापित किया गया था और तब से इसे समय-समय पर संशोधित किया गया है ताकि बढ़ते घरेलू उद्योग को प्रोत्साहन प्रदान किया जा सके और रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके। 
 
रक्षा मंत्रालय ने DAP-2020 की तैयारी के लिए अगस्त 2019 में महानिदेशक (अधिग्रहण) श्री अपूर्वा चंद्रा की अध्यक्षता में मुख्य समीक्षा समिति के गठन को मंजूरी दी थी। डीएपी 2020 01 अक्टूबर 2020 से लागू होगा। 
 
डीएपी 2020 का गठन हितधारकों के विस्तृत स्पेक्ट्रम से टिप्पणियों / सुझावों को शामिल करते हुए एक वर्ष से अधिक समय से किया गया है।