
रिया चक्रवर्ती 'चेहरे' का अभिन्न हिस्सा थीं, हैं और हमेशा रहेंगी : आनंद पंडित
<div> 18 मार्च | अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'चेहरे' का गुरुवार को ट्रेलर लॉन्च हुआ। इसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी दिखाई दीं। इसके साथ ही उनके इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की अफवाहों पर विराम लग गया। फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि रिया हमेशा से फिल्म का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में रिया के न होने का कोई सवाल ही नहीं था। वह हमेशा से ही इसका अभिन्न अंग हैं।"</div> <div> </div>












.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=640&q=75)