ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से श्री रतन टाटा को किया गया सम्मानित

Tue , 25 Apr 2023, 2:28 pm
ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से श्री रतन टाटा को किया गया सम्मानित
ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से श्री रतन टाटा को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली : भारत के जाने माने दिग्गज उद्योगपति श्री रतन टाटा को "ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया" से सम्मानित किया गया है। रतन टाटा ने इस सम्मान को बहुत ही खुशी के साथ स्वीकार किया। भारत में ऑस्ट्रेलिया के माननीय राजदूत Barry O’ Farrell  ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी और उन्होंने कहा की रतन टाटा व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत के दिग्गज हैं। 

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।

ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया सम्मान ऑस्ट्रेलिया का सबसे उच्च सिविल सम्मान है जो उन लोगों को मिलता है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। राजदूत Barry O’ Farrell ने इस अवसर पर कहा कि श्री टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया हैं। 

यह भी पढ़ें : मलावी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

श्री रतन टाटा को यह सम्मान मिलना पुरे देश के लिए बड़ी गर्व की बात है। रतन टाटा एक अनुभवी उद्योगपति हैं और उन्होंने भारतीय उद्योग को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें : भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा; पढ़िए क्या है पूरी ख़बर
अवार्ड
Scroll To Top