अब वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग से कर सकेंगे भुगतान; आईएचएमसीएल और वन विभाग के बीच हुई साझेदारी
वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग-आधारित भुगतान के शुरू हो जाने से आगंतुक लंबी कतारों और देरी से बच सकते हैं और बिना किसी परेशानी के इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन का आनंद ले सकते हैं।

फास्टैग प्रणाली टोल प्लाजा पर स्वचालित टोल भुगतान को सक्षम करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक का इस्तेमाल करती है और पूरे भारत में सभी 4-पहिया और इससे ऊपर के वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग-आधारित भुगतान के शुरू हो जाने से आगंतुक लंबी कतारों और देरी से बच सकते हैं और बिना किसी परेशानी के इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीवन का आनंद ले सकते हैं।
आईएचएमसीएल और वन विभाग के बीच यह साझेदारी स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने और वन के प्रवेश मार्गों पर वाहनों के उत्सर्जन को रोककर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
