नई दिल्ली : बरौनी गुवाहाटी पाइपलाइन (बीजीपीएल) को जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो धामरा पाइपलाइन (जेएचबीडीपीएल) के एक अभिन्न अंग के रूप में कार्यान्वित किया जा रहा है। इसे आमतौर पर प्रधान मंत्री ऊर्जा गंगा के रूप में जाना जाता है क्यूंकि इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ा जा सकेगा। यह पाइपलाइन बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के 20 राज्यों से होकर गुजर रही है।
 
 

पाइपलाइन के निष्पादन के एक हिस्से के रूप में असम में ब्रह्मपुत्र नदी के 3.563 किलोमीटर के दायरे में "24” पाइपलाइन बिछाकर गेल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सटीक रीयल टाइम ट्रैकिंग के लिए विद्युत चुम्बकीय स्टीयरिंग तकनीक का उपयोग करके पायलट छेद के लिए नदी के दोनों किनारों पर 500 मीट्रिक टन ड्रिल रिग की तैनाती के साथ इंटरसेक्शन तकनीक का उपयोग करके क्षैतिज दिशात्मक ड्रिलिंग (एचडीडी) विधि द्वारा यह उपलब्धि हासिल की गई है।

ब्रह्मपुत्र नदी में यह 3.563 किमी एचडीडी आज की तारीख में भारत में निष्पादित 24” पाइपलाइन की सबसे लंबी एचडीडी है। परियोजना के 2023 के अंत तक पूरा हो जाने  की उम्मीद है और गेल को विश्वास है कि यह कार्य समय पर और बजट के भीतर पूरा हो जाएगा।
 
बीजीपीएल के पूरा होने से उत्तर पूर्व क्षेत्र को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से प्राकृतिक गैस प्राप्त करने में मदद मिलेगी जिसका क्षेत्र के आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।