नई दिल्ली : गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने 19 अप्रैल 2023 को भव्यता और उत्साह के साथ अपना 64वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह में कमोडोर पीआर हरि, आईएन (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक, श्री आर. के. दाश, निर्देशक (वित्त), सीडीआर शांतनु बोस, भानौ (सेवानिवृत्त) , निर्देशक (जहाज निर्माण), श्री मिहिर कुंभकर, सीवीओ और जीआरएसई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जीआरएसई के कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।
 
64वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कमोडोर पीआर हरि ने शिपयार्ड के वार्षिक इन-हाउस जर्नल 'जीआरएसई वार्ता 2023' का विमोचन किया। पुरस्कार समारोह की शुरुआत कर्मचारियों के बच्चों को योग्यता पुरस्कारों के वितरण के साथ हुई और कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया।
जीआरएसई के बारे में:
 
रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत की एक प्रमुख युद्धपोत निर्माण कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड की यात्रा एक पीसीएमएम लेवल -2 प्रमाणित कंपनी के रूप में 1884 से शुरू होती है। कंपनी को भारत सरकार ने 1960 में अपने कब्जे में ले लिया था।

शिपयार्ड ने 2006 में मिनीरत्न श्रेणी I कंपनी का दर्जा प्राप्त किया है। पिछले 63 वर्षों में, जीआरएसई ने भारतीय नौसेना, भारतीय तट रक्षक और मॉरीशस और सेशेल्स तट रक्षक सरकार के लिए 108 युद्धपोतों सहित 789 प्लेटफार्मों का निर्माण किया है। जहाज निर्माण के अलावा जीआरएसई इंजन उत्पादन और अन्य इंजीनियरिंग गतिविधियों में भी लगी हुई है। इंजीनियरिंग डिवीजन डेक मशीनरी आइटम, प्री-फैब्रिकेटेड पोर्टेबल स्टील ब्रिज और मरीन पंप भी कंपनी बनाती है। उल्लेखनीय प्रशंसाओं में एएसडब्ल्यू ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना के लिए सबसे मूक जहाज डिजाइन करने में रक्षा मंत्री पुरस्कार 2022 कंपनी ने प्राप्त किया था।