नई दिल्ली.रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत आने वाली पीएसयू एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष (2020-21) में 451 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए हाल ही में रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
 
इस एमओयू पर एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री एसपी मोहंती और रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार चतुर्वेदी ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए ।श्री मोहंती ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड के लिए 451 करोड़ रुपये का लक्ष्य काफी प्राप्य है और इसे आसानी से हासिल किया जा सकता है।
 
यदि हम पहली दो तिमाहियों के दौरान एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड के प्रदर्शन को देखें, तो इसने ६५ प्रतिशत की अविश्वसनीय वृद्धि दर्ज की है ।उन्होंने कहा कि कंपनी ने पहली दो तिमाहियों में ५३०.१० मीट्रिक टन मैलाथियान तकनीकी का निर्माण किया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में ३७५.५ मीट्रिक टन (सीपीली) था, जो इसकी स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है ।