NEW DELHI-बीपीसीएल ने पटियाला की नई नाभा जेल में एनर्जी स्टेशन स्थापित करने के लिए पंजाब कारागार विकास बोर्ड (PPDB) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 
 
इस एनर्जी स्टेशन प्लांट को जेल कर्मचारियों के साथ-साथ कैदियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
 
बिपिसीएल के मोहित भाटिया, स्टेट हेड रिटेल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, और पीपीडीबी के प्रवीण कुमार सिन्हा, एडीजी पुलिस और सदस्य सचिव इस अवसर पर उपस्थित थे।
 
 इस Energy Station के माध्यम से उत्पन्न राजस्व का उपयोग कौशल विकास, सुधार और कैदियों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।